खेत में बेहोशी की हालत में मिली थी मासूम
- फोटो : गूगल
कन्नौज के गुरसहायगंज कस्बे की सात साल की बच्ची को टॉफी का लालच देकर घर आने वाला युवक उठा ले गया। मक्का के खेत में उसके साथ दुष्कर्म किया। रात भर बच्ची वहीं पड़ी रही। सुबह रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद बच्ची को कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया। पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कस्बा निवासी ठेला दुकानदार ने बताया कि सुभाष नगर के पवन चक के साथ व्यवसाय करता था। एक साल पहले दस हजार रुपये बकाया करने पर उसे सामान देना बंद कर दिया था। इससे वह रंजिश मानने लगा। घर आता-जाता रहा। गुरुवार रात करीब 10 बजे घर पहुंचा तो पत्नी ने बताया कि बड़ी बेटी (सात वर्ष) को पवन टॉफी और रुपये देकर साथ ले गया था।
अभी तक घर नहीं लाया है। इस पर बेटी की खोजबीन की। पता नहीं लगा। शुक्रवार सुबह सुभाष नगर स्थित मक्का के खेत में बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। खेत के अंदर घुसे लोग बच्ची को खून से लथपथ देखकर घबरा गए। लोगों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने बच्ची को मंदिर के पास बैठाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। बच्ची ने पुलिस को दुष्कर्म की जानकारी दी।