फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेसवे और हाईवे की सुरक्षा के लिए सात चीता मोबाइल टीमें तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एक्सप्रेसवे व हाईवे की सुरक्षा के लिए सात चीता मोबाइल टीमें तैनात की गईं हैं। ये टीमें रात-दिन गश्त करेंगीं और अपराधियों पर नजर रखेगीं। अपराध जिस थाना क्षेत्र में होगा तो उस थानाध्यक्ष की पूरी जवाबदेही होगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी में यह निर्देश पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने दिए।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जिले में 10 साल के अपराधियों की समीक्षा की जा रही है। वह सक्रिय हैं या जेल में हैं, इसकी जानकारी करें। गंभीर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक आ रहा है, जिसको लेकर गांवों में पार्टी बंदी शुरू हो गई हैं। सभी बीट सिपाही गांवों में जाकर डायरी बनाएं और दोनों पक्षों के नाम नोट कर यह भी जानकारी रखें कि पूर्व में किस पर क्या कार्रवाई हो चुकी है। इसकी पूरी जानकारी थाना व चौकी प्रभारी के पास रहेगी।
अपराध की सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचें। निर्दोष को जेल न भेजें और दोषियों को बख्शें नहीं। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, पेट्रोलिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। बताया कि सभी थानों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को सीसीटीवी की निगरानी बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने, और विशेषकर महिला एवं बाल सुरक्षा के मामलों में संवेदनशीलता से काम करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी अजय कुमार समेत सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया प्रोत्साहित
एसपी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि सैनिक सम्मेलन का उद्देश्य पुलिस बल के सदस्यों के साथ संवाद स्थापित करना और उनके कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाना है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रोत्साहित किया और जनसेवा में उनकी निष्ठा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें