फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच को जेल भेजा, कार में लिफ्ट देकर करते थे लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। कार में लिफ्ट देकर मारपीट और लूट करने वाले गिरोह के पांच लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया। गिरोह के सदस्यों केपास से कार, दो तमंचे और कारतूस भी मिले हैं।
विज्ञापन

चोरी, लूट के साथ कार में लिफ्ट देकर यात्रियों से लूटपाट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने बदमाशों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर सीओ दीपक दुबे के नेतृत्व में एसओजी के साथ पुलिस टीम ने बदमाशों की खोज शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर टीमों ने फगुआ भट्ठा ओवरब्रिज के पास कार समेत खडे़ पांच संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया।
पकडे़ गए हरदोई जनपद के बालामऊ गांव निवासी करन गिहार, फर्रुखाबाद के लकूला निवासी सचिन गिहार, छिबरामऊ कोतवाली के बहवलपुर निवासी कुंदन, भाउलपुर निवासी शिवम, भारापुर निवासी श्याम ने बताया कि हम लोग कार से घूमते रहते थे। इस बीच लोगों को लिफ्ट देकर मारपीट के बाद लूट कर फेंक देते थे। हरदोई, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखनऊ, कानपुर, औरैया, इटावा, आगरा समेत अन्य जिलों में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों के पास से कार, दो तमंचे, मोबाइल फोन बरामद हुआ। सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें