फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनियापुर गांव में पोषाहार न मिलने से किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। पोषाहार न मिलने से नाराज महिलाओं ने सोमवार को तनियापुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रदर्शन किया। इन्होंने पोषाहार दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सरकार के निर्देश पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषाहार के लिए दाल, चावल, गेहूं, घी, रिफाइन का वितरण किया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिलने वाला पोषाहार नहीं दिया। इससे नाराज महिलाओं ने आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मुन्नी देवी ने बताया कि सरकार से केवल दाल उपलब्ध कराई गई। दाल के पैकेट महिलाओं ने वापस कर दिए। कहा कि पूरा राशन दिया जाए। प्रदर्शन करने वालों में सोनी देवी, निशा देवी, रचना, आरती, आशा देवी, निर्मला देवी, आरती देवी, प्रेमलता, मीना देवी, पूनम देवी, सीमा, समता देवी और गीता देवी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें