फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीन पर कब्जा होता देख बुजुर्ग ने खाया जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पैतृक जमीन पर गांव के ही कुछ लोग कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने बुजुर्ग को जानमाल की धमकी दी। घटना से आहत होकर बुजुर्ग ने जहर खा लिया और इलाज के दौरान शनिवार शाम को मौत हो गई। वहीं, भतीजे ने रविवार को तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



क्षेत्र के नौरंगपुर नगरिया गांव निवासी सौरभ सिंह ने बताया कि गांव में पैतृक जमीन है। इस पर गांव निवासी जागेश्वर सिंह से जमीन के विवाद को लेकर न्यायालय व कानपुर कमिश्नरी में मामला विचाराधीन है। इसी दौरान 22 जुलाई को जागेश्वर सिंह के बेटे उपेंद्र, शैलेंद्र व पप्पू जमीन पर कब्जा करने लगे। सूचना मिलते ही ताऊ रामसिंह (50) मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। कहा कि आरोपियों ने ताऊ को जानमाल की धमकी देते हुए भगा दिया।
इस बात से आहत होकर उन्होंने घर में रखा जहर खा लिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ता देख उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। शनिवार की शाम को इलाज के दौरान ताऊ की मौत हो गई। कोतवाल वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें