फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को ट्वीट के बाद कोटा में फंसे 14 छात्र कन्नौज पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर मदद मांगने वाले कन्नौज के छात्रों को लेकर एक रोडवेज बस शनिवार रात को कन्नौज पहुंच गई। एक बस में कन्नौज के 14 छात्रों के होने की जानकारी मिली है। दूसरी बस के देर से आने के कारण अफसर संख्या को लेकर संशय में हैं।
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा में पढ़ाई कर रहे छात्रों में जिले के भी कई लॉकडाउन के कारण फंसे थे। लॉकडाउन बढ़ने पर यूपी के छात्रों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर घर पहुंचाने की मांग की थी। इसके बाद यूपी सरकार ने 200 बसें कोटा के लिए रवाना की थीं। यह अलग-अलग जिलों के छात्रों को लेकर रवाना हुईं। इन्हीं रोडवेज की दो बसों में कन्नौज के भी छात्र शामिल थे। शनिवार देर रात एक बस कन्नौज पहुंची। इसमें 14 छात्र कन्नौज के निकले। एक और बस देर रात तक कन्नौज पहुंचेगी। इसमें कुछ छात्र कन्नौज के बताए गए हैं।
जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जो दो बसें कन्नौज आ रही हैं। एक बस में 14 छात्र यहां के होने की जानकारी मिली है। दूसरी बस में भी कुछ छात्र कन्नौज के हैं। सभी के परिजनों को जिला अस्पताल बुलाया गया है। यहां रैपिड स्कैनिंग होगी। इस जांच में पता लग जाएगा कि कोरोना के लक्षण हैं या नहीं। जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं मिलेंगे, उन्हें इस शर्त के साथ परिजनों को सौंपा जाएगा कि वह 14 दिन तक छात्र को होम क्वारंटीन करेंगे। अगर किसी में लक्षण मिलते हैं तो उसका सैंपल लेकर जिला अस्पताल में ही बने क्वारंटीन वार्ड में रखा जाएगा। पूरे मामले पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है। उपजिलाधिकारी सदर शैलेष कुमार को इसके लिए जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें