फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दूसरा सीएम मॉडल कंपाेजिट विद्यालय सरायप्रयाग में बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी के बाशिंदों को आने वाले समय में बच्चों की पढ़ाई के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले में एक नहीं दो सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेंगे। शहर के गदनपुर बड्डू के बाद छिबरामऊ तहसील के सरायप्रयाग में विद्यालय के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। 10 एकड़ में 30 करोड़ की लागत से बनने वाले विद्यालय में छात्रों को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने हर जिले में मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाने की मई महीने में अनुमति दी थी। इसी क्रम में शहर के मोहल्ला गदनपुर बड्डू में 10 एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई थी। जून में दूसरे विद्यालय के लिए भूमि चिह्नित करने के स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने निदेशक ने निर्देश दिए थे। तब प्रशासन की मदद से शिक्षा विभाग ने तिर्वा और छिबरामऊ तहसील में 10 एकत्र भूमि खोजना शुरू कर दिया था। तिर्वा में 10 एकड़ भूमि न मिलने के बाद छिबरामऊ में भूमि की तलाश की गई।
प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कई जगहों पर भूमि देखी, जिसके बाद सरायप्रयाग में 10 एकड़ भूमि चिह्नित को चिह्नित कर लिया गया है। साथ ही शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। बीएसए संदीप कुमार का कहना है कि मुख्यालय के साथ ही छिबरामऊ तहसील के सरायप्रयाग में भी सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। विद्यालय के भूमि चिह्नित कर ली गई है। शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। अनुमति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


12वीं तक कक्षाएं और बाल वाटिका भी होगी संचालित
विद्यालय में प्री-प्राइमरी (बाल वाटिका) के साथ 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। अभिभावकों को अपने बच्चों का प्री-प्राइमरी में प्रवेश कराना है और उसके बाद 12वीं तक बच्चा उसी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करेगा।


30 स्मार्ट क्लास रूम बनेंगे
विद्यालय में 30 स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, मिनी स्टेडियम, कौशल विकास केंद्र, वर्कशाप, शिक्षकों के लिए आवासीय सुविधा, वाई-फाई, सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें