फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की तलाश, हैंडपंप खराब

Sun, 10 Jan 2016 11:31 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सरगौली के मजरा पुर्वाझाऊ के प्राथमिक स्कूल की हालत बद से बदतर हो गई है। स्कूल के बच्चे कई समस्याओं का दंश झेल रहे हैं। छह माह से खराब पड़े हैंडपंप से बच्चों को पानी पीने को दूर तक जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्कूलों की सभी समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम पुर्वाझाऊ के प्राथमिक स्कूल के बच्चे पिछले काफी समय से पेयजल संकट की समस्या से जूझ रहे हैं। छह माह से हैंडपंप खराब होने से स्कूल पढ़ने आने वाले बच्चों को पानी पीने के लिए घर तक की दौड़ लगानी पड़ती है। हालांकि, पिछले दिनों स्कूल में पानी की सप्लाई को प्लास्टिक की टंकी लगवाई गई थी, पर देखरेख के अभाव में अब उसमें भी पानी नहीं रहता है।

जिससे वह सिर्फ शोपीस बन कर रही है। इसके साथ ही स्कूल परिसर में गंदगी के चलते बच्चों को खेलने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सफाई न होने से स्कूल में घास के साथ ही कई जगह कटीली झाड़ियां भी उग आई हैं। अब बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल की सभी समस्याओं से निजात दिलाने को शासन-प्रशासन से मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अगर स्कूल की समस्याओं से शीघ्र निजात न दिलाए गई तो वह लोग प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। स्कूल के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार का कहना है कि हैंडपंप दुरुस्त कराने की कई बार शिकायत कर चुके हैं, पर समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दिया गया है। ग्राम प्रधान जितेंद्र यादव का कहना है कि बहुत शीघ्र ही स्कूल की साफ-सफाई के साथ ही खराब पड़े हैंडपंप को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें