फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एसडीएम ने जनसेवा केंद्रों की सघन जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र प्रकरण के बाद प्रशासन हरकत में आया। मंगलवार को तहसील सदर के आठ गांवों में संचालित सहज जन सेवा केंद्रों की जांच की गई। कुछ स्थानों पर मूल्य तालिका नहीं मिली, जिसे चस्पा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर नवनीता राय ने राजस्व टीम के साथ सहज जनसेवा केंद्रों का निरीक्षण कर जांच की। यह भी देखा गया कि केंद्र चलाने के लिए जिस स्थान की स्वीकृति ली गई है, उसी स्थान पर सहज जनसेवा केंद्र चल रहा है या नहीं। इसके अलावा जनसेवा केंद्र नियमित रूप से समय से खुलता है अथवा नहीं। केंद्र संचालक का जनता के प्रति व्यवहार कैसा है, आदि सभी बिंदुओं पर भी जांच की गई।

अवैध रूप से संचालित तीन स्वीमिंग पूल बंद कराए

सौरिख में अवैध रूप से चल रहे एक स्वीमिंग पूल में गिरकर एक किशोर की मौत के बाद स्वीमिंग पूलों की सघन जांच की जा रही है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी सदर नवनीता राय, नायब तहसीलदार भारत कुमार मौर्य ने सदर तहसील क्षेत्र में संचालित छह स्वीमिंग पूलों में से तीन की सघन जांच की। कोई स्वीमिंग पूल मानक के अनुरूप नहीं मिला । इस पर कार्रवाई करते हुए तीनों स्वीमिंग पूल को बंद करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें