ब्लाक संसाधन केंद्र पर स्कूल चलो अभियान की बैठक हुई। इसमें एनपीआरसी समन्वयकों को दिशा निर्देश जारी किए गए।
जिला समन्वयक जय सिंह, राजीव गंगवार ने स्कूल चलो अभियान पर कहा कि निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अधीन 6-14 आयु वर्ग के बालक/बालिकाओं को शिक्षा का अवसर प्राप्त हो सके।
इस बार नवीन शैक्षिक सत्र 1 अप्रैल 2015 से प्रारंभ होगा। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत शिक्षकों/शिक्षा मित्रों एवं अभिभावकों से संपर्क करें और उनको नामांकन कराने हेतु प्रेरित करें। प्रत्येक विद्यालय में नामांकन के लिए एसएमसी की बैठक 15 से 20 फरवरी के मध्य होगी। जिसमें सभी सदस्यों का उपस्थित रहना अनिवार्य है।
अध्यक्षता ग्राम प्रधान/बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत सदस्य अन्य गणमान्य सदस्य करेंगे। गांव के अंदर रैली, प्रभात फेरी के माध्यम से भी अभिभावकों को जागरुक करें। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालयों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों से सूची प्राप्त कर उनका नामांकन कक्षा एक में कराएं।
कक्षा 2,3,4,5,7,8 में प्रोन्नत विद्यार्थियों का नए रजिस्टर में नाम 30 व 31 मार्च तक नामांकन कर लिया जाए। कक्षा एक एवं 6 के बच्चों के नामांकन की तैयारी कर उनका नाम नामांकन कर लिया जाए। सभी कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 1 अप्रैल से प्रारंभ हो जाएगा। बैठक में जिला समन्वयक राजेश वर्मा, एबीआरसी प्रसेनजीत वैस, डा.दिलीप यादव सहित अन्य मौजूद रहे।