फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने कोतवाली घेरी

Fri, 10 Apr 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सफाईकर्मी के साथ मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया। सफाईकर्मियों ने हड़ताल कर कोतवाली का घेराव किया। दबाव बढ़ता देख पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर सफाईकर्मी माने। साथ ही चेतावनी दी 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो फिर हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


 हड़ताल के चलते गुरुवार को पूरे नगर में सफाई कार्य ठप रहे। इससे नगर में जगह-जगह गंदगी के अंबार लग गए। पुलिस की लापरवाही से खफा सफाईकर्मी एकजुट होकर झाड़ू लेकर कोतवाली जा धमके। सफाईकर्मियों ने कोतवाली का घेराव किया।

पुलिस बुधवार को कांशीराम कालोनी निवासी नगरपालिका के सफाईकर्मी राजू बाल्मीकि और उसकी पत्नी के साथ की गई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। हड़ताल और कोतवाली के घेराव की जानकारी पर एसडीएम रामबहादुर वर्मा और सीओ वीपी सिंह सोलंकी पहुंचे।
विज्ञापन


इन्होंने सफाईकर्मियों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर हड़ताल कर देंगे। रिपोर्ट दर्ज हो जाने के बाद सफाईकर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली और कहा शुक्रवार से विधिवत सफाई कार्य किया जाएगा।

उधर, पुलिस ने राजू बाल्मीकि की तहरीर पर मोहल्ला बिरतिया निवासी सादाब के खिलाफ दलित उत्पीड़न समेत कई अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें