फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के भंडारे में उमड़ा सैलाब

Fri, 10 Apr 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला बजरिया स्थित ऐतिहासिक श्रीआनंदीनाथ मंदिर केप्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव पर मंदिर को फूल, गुब्बारों और बिजली की झालरों से सजाया गया। रुद्राभिषेक और हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे में आस्था का सैलाब उमड़ा। मध्य रात्रि तक चले कार्यक्रम में भक्तों ने प्रसाद छका। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा थिरकते रहे।
विज्ञापन


गुरुवार की दोपहर आचार्य पं. रमाकांत शुक्ला द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रुद्राभिषेक और हवन-पूजन कराया गया। हवन में मोहल्ले के साथ अन्य लोगों ने भी आहुतियां दी। मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों तथा विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे मंदिर की अनुपम छटा देखते ही बनती थी।

डीजे पर बज रहे भक्ति गीत... भोला नहीं माने नहीं, माने रे मचल गौ भंगिया, ...बम-बम भोले, बम-बम भोले पर युवा थिरकते रहे। दोपहर बाद कन्या भोज के साथ शुरू हुए भंडारे में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारा देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मोहल्ले व अन्य तमाम लोगों का व्यवस्था में सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें