फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: तिरंगा तिराहे के रूप में जाना जाएगा सौरिख

Fri, 26 Jan 2024 02:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौरिख तिराहे को आज तिरंगा तिराहे के रूप में नई पहचान मिलेगी। 100 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस के मौके पर 30 फीट चौड़ा व 20 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए तिरंगा तिराहे पर 100 फीट ऊंचा पोल लगवा दिया गया है। तिरंगा तिराहे पर 100 फीट ऊंचा पोल लगाने के लिए गुरुवार को क्रेन पहुंची।
विज्ञापन


चेयरमैन मनोज दुबे व ईओ सुनील सिंह ने इसका निरीक्षण कर कार्य में जुटे कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। तीन घंटे की मशक्कत के बाद 100 फीट ऊंचे पोल को खड़ा कर दिया गया। इस पोल के अंदर मोटर लगी हुई है, जो तार से झंडे को उसकी वांछित ऊंचाई तक पहुंचाएगा। पोल में सबसे ऊपर लाल रंग की लाइट भी लगाई गई है। 100 फीट ऊंचे इस पोल पर 30 फीट चौड़ा व 20 फीट ऊंचा तिरंगा आज गणतंत्र दिवस के मौके पर फहराएगा। बता दें कि दिसंबर 2023 के अंतिम सप्ताह में 12 लाख रुपये की लागत से इस तिरंगा तिराहे का निर्माण शुरू हुआ था। इस पार्क में अभी एक महीने तक कार्य चलने का अनुमान है। इस संबंध में चेयरमैन मनोज दुबे ने बताया कि पार्क में चार फीट का पानी की टैंक भी बनाया जाएगा, जिस पर फव्वारा व लाइटिंग लगाई जाएगी। पार्क में ऐसी लाइटिंग भी लगाई जाएगी, जिसकी रोशनी सीधे तिरंगे पर पड़े। फव्वारे के बाद लगभग चार फीट जगह को छोड़कर शॉकर रेलिंग लगवाई जाएगी, जिससे पार्क की खूबसूरती व सतरंगी रोशनी लोगों को दिखाई दे सके।


बुद्ध प्रतिमा हटाने पर हुआ था संघर्ष

नगर के सौरिख तिराहे पर क्षत्रिय समाज महाराणा प्रताप व शाक्य समाज गौतम बुद्ध की मूर्ति लगाने की मांग करता रहा। 25 अगस्त 2021 को सौरिख तिराहे पर रात में भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगा दी गई। 26 अगस्त को बिना अनुमति के लगाई गई गौतम बुद्ध की प्रतिमा को हटाने गई पुलिस टीम व लोगों के बीच जमकर संघर्ष हुआ था। बाद में यहां से गौतम बुद्ध की प्रतिमा को हटा भी दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें