फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मतदाता पहचान पत्र सम्मान का प्रतीक

Fri, 26 Jan 2024 01:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर में गुुरुवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने मतदान की शपथ दिलाई। कहा कि यह सिर्फ पहचान पत्र नहीं आपके सम्मान का प्रतीक है। इसके बाद उन्होंने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया आसान कर दी है। आप घर बैठे अपना नाम और वोट चेक कर सकते हैं। अभी जिन लोगों के मतदाता पहचान पत्र नहीं बन पाए हैं। वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहचान पत्र एक आईडी प्रूफ कार्ड है यह और स्मार्ट बना दिया गया है। मतदाता पहचान पत्र आपके सम्मान का प्रतीक है। आप कहीं भी जाएंगे यह कार्ड भारत के नागरिक होने की पहचान बताएगा। जिनकी फोटो पुरानी हो गई है वह भी बदलवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि आज के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता हैं। इसका उद्देश्य मतदाताओं के पंजीकरण में वृद्धि करना, विशेषकर युवा मतदाताओं को भागीदारी कर प्रोत्साहित करना है। निर्वाचन आयोग ने सभी के लिए समान अवसर दिए हैं। हर नागरिक के वोट की कीमत समान है, कोई ऊंचा-नीचा नहीं है। इस दौरान एडीएम आशीष सिंह, प्रभारी सीडीओ नरेंद्र देव द्विवेदी, सदर एसडीएम अविनाश कुमार, डिप्टी कलेक्टर रामनारायण, डीसी मनरेगा दयाराम, डीआईओएस डॉ. पूरन सिंह, बीएसए उपासना रानी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दुनिया देखती है भारत की निर्वाचन प्रक्रिया
डीएम ने कहा कि वर्ष 1952 से लेकर नियमित रूप से विधानसभा से लेकर लोकसभा तक काफी चुनाव हो चुके हैं। वर्तमान में भारत को न सिर्फ विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में जाना जाता है, बल्कि भारत विश्व के सफल लोकतांत्रिक देशों की लिस्ट में भी सुमार है। अन्य देश देखते हैं कि 140 करोड़ की आबादी वाला देश कितनी आसानी से निर्वाचन कराता हैं।

राष्ट्रीय स्तर से कम है कन्नौज का मतदान प्रतिशत
लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्तर पर 67 प्रतिशत मतदान होता है, लेकिन हमारे जिले में पिछले चुनाव में 58 प्रतिशत ही लोगों ने मत का प्रयोग किया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश प्राप्त हुए हैं कि दिव्यांग मतदाता के घर जाकर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराए जाएं। वोट की पूरी गोपनीयता रखी जाती है। इसमें विश्वनीयता है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। 18 वर्ष की आयु जो युवा पूर्ण हो चुके हैं वह वोटर बन चुके हैं। आने वाले समय में लोकसभा का निर्वाचन होना है।




महिलाओं का प्रतिशत बढ़ा
जिले में एक हजार पुरुष के सापेक्ष 864 महिलाएं थीं, लेकिन अब इसका अनुपात बढ़ गया है। अब एक हजार पुरुष के सापेक्ष 878 महिलाएं हो गई हैं। बूथ लेवल अधिकारी व सभी लोगों ने मिलकर अच्छा कार्य किया है। इस बार लगभग एक लाख फार्म में दावे व आपत्तियां आई थीं उनका शतप्रतिशत निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें