फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ शय्या अस्पताल में डॉक्टर और सपा नेताओं में नोकझोंक

विज्ञापन
सपा नेता के शव पर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सपा नेता गुड्डू यादव को हार्ट अटैक पड़ने पर परिजनों के साथ सौ शय्या अस्पताल लेकर पहुंचे सपाइयों की वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. डीएस मिश्रा से नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने डॉक्टर से पूरे मामले की जानकारी ली। उन्हें संयम बरतने की सलाह दी है। डॉ. डीसी मिश्रा की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी झड़प हो चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को विशुनगढ़ की ग्राम पंचायत भौंराजपुर के गांव भोजपुर निवासी राष्ट्रीय स्तर के कबड्डी खिलाड़ी अखिलेश के पिता सपा नेता जितेंद्र उर्फ गुड्डू यादव को हार्ट अटैक पड़ गया। परिजन और सपा नेता पहले निजी चिकित्सक और फिर सौ शय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. डीएस मिश्रा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ देर बाद डॉ. डीएस मिश्रा से किसी बात को लेकर सपा नेताओं की नोकझोंक हो गई।
मामला तूल पकड़ता देख अस्पताल में मौजूद लोगों ने भीड़ को शांत कराया। सपा नेताओं का आरोप है कि चिकित्सक ने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर शव को बगैर देखे ले जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। वहीं चिकित्सक डॉ. डीएस मिश्रा का कहना है कि इमरजेंसी वार्ड में मरीज के साथ करीब 150 लोग मौजूद थे। उन्होंने भीड़ न करने के लिए कहा था। इस पर सपा नेताओं ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

इसी बीच सौ शय्या अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम राकेश कुमार व एसपी अमरेंद्र प्रसाद से डॉ. डीएस मिश्रा ने इमरजेंसी वार्ड में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की। डीएम ने कहा कि सभी चिकित्सक अस्पताल में आने वाले मरीजों की मन:स्थिति को समझने का प्रयास करें। उन्हें अपने स्तर से संतुष्ट करें। संयम से काम लें। इससे कि विवाद न हो। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें