फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत, राजमिस्त्री और मजदूर झुलसा

विज्ञापन
मृतक के घर गमगीन बैठीं महिलाएं। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
मलिकपुर (कन्नौज)। निर्माणाधीन मकान की दीवार बनाते समय ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन छू जाने से युवक की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से राजमिस्त्री और मजदूर झुलस गया। इन्हें सीएचसी से मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली के झूसीनागर निवासी श्यामू ठाकुर (36) पुत्र रक्षपाल सिंह गांव में मकान का निर्माण करा रहे थे। गांव में रहने वाले राजमिस्त्री रामसेवक मजदूर राजेश कुमार के साथ दीवार बना रहे थे। जल्द काम निपटाने के लिए दोपहर करीब ढाई बजे श्यामू भी निर्माण कार्य में लग गए। इस दौरान श्यामू का हाथ निर्माणाधीन मकान के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन से छू गया। नमी होने से पूरी दीवार में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से तीनों लोग झुलसकर नीचे गिर गए।
परिजन आनन-फानन में सीएचसी गुरसहायगंज ले गए। यहां चिकित्सकों ने श्यामू को मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। चिकित्सकों ने राजमिस्त्री रामसेवक और मजदूर राजेश की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर कर दिया। पुलिस ने श्यामू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजा दिनेश सिंह ने बताया कि दीवार का निर्माण करते समय करंट से हादसा हुआ है। एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें