फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ शय्या अस्पताल की नई व्यवस्था: कोविड रोगियों को मिलेगी दवाओं की किट

विज्ञापन
कोविड रोगियों के लिए किट पैक कराते डॉ. अजय कुमार, डॉ. अर्पित सचान व अन्य। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में कोविड लक्षण वाले मरीजों को दवाओं की किट दी जाएगी। इसमें सात तरह की दवाएं होंगी। कोविड लक्षण वाले मरीजों का उपचार कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने से पहले शुरू होगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने से दूसरे शहरों में काम करने वाले घर लौटने लगे हैं। बाहर से आने वाले ज्यादातर में हल्के बुखार, सिर में भारीपन की समस्या है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार नगर के सौ शय्या अस्पताल में स्क्रीनिंग कराने वाले कोरोना के संदिग्ध रोगियों को मुफ्त कोविड किट दी जाएगी। यह दवाएं संदिग्ध व कोरोना लक्षण वाले रोगियों को प्राथमिक उपचार के तौर पर मिलेंगी। ऐसे में कोरोना की दवा खरीदने के लिए रोगियों को मेडिकल स्टोर पर नहीं जाना पड़ेगा। डॉ. अजय कुमार सिंह व डॉ. अर्पित सचान ने कर्मचारियों के साथ रविवार को कोरोना किट बनवाईं। अस्पताल में दो सौ किट तैयार की गई हैं।
कोविड-19 मेडिसिन किट में हैं ये दवाएं
डॉ. अर्पित सचान ने बताया कि अस्पताल से कोरोना संक्रमित या लक्षण वाले रोगियों को दी जाने वाली मेडिसिन किट में सुबह-शाम के लिए पैरासिटामॉल, डॉक्सी, विटामिन सी जिंक के साथ, मल्टीविटामिन, जिंक मल्टीविटामिन, एजिथ्रोमाइसीन व आइवरमेक्टीन दिन में एक बार खानी है। डी-3, 60के सप्ताह में एक बार खानी है। यह दवा पांच दिन तक खानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें