फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरिख की कमान संभालेंगी नीलम

Mon, 08 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड सौरिख से ब्लाक प्रमुख पद पर सपा प्रत्याशी नीलम यादव ने 78 वोट पाकर एकतरफा जीत हासिल की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने उन्हें और उनके पति जिला पंचायत सदस्य रणवीर सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख चुनाव में विकास खंड क्षेत्र से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। एक प्रत्याशी मौरश्री द्वारा नामांकन वापस ले लेने से यहां सपा प्रत्याशी नीलम यादव का मुकाबला प्रिया राजपूत से होना था। रविवार को होने वाले मतदान को लेकर सुबह से ही गहमागहमी दिखाई पड़ रही थी।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटरों की ब्लाक मुख्यालय गेट पर लंबी लाइन लग गई थी। यहां 82 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को मतदान करना था। निर्धारित समय तक सिर्फ 81 वोट पड़े। मतदान की शुरुआत सपा प्रत्याशी नीलम यादव ने वोट देकर की। उसके बाद उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी प्रिया राजपूत ने वोट डाला।
विज्ञापन


मतदान के दौरान चुनाव प्रेक्षक एसबीएस रंगाराव के अलावा एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित, क्षेत्राधिकारी वीपी सिंह सोलंकी, सौरिख थानाध्यक्ष रजनेश चौहान, एसएसआई महेंद्र गौतम के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दोपहर दो बजकर दो मिनट पर अंतिम वोट पड़ा।

शेष बचे एक वोट के लिए निर्धारित समय तीन बजे तक इंतजार किया गया, पर वह मतदान करने नहीं पहुंचे। निर्धारित समय के बाद मतगणना शुरू की गई। निर्वाचन अधिकारी कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि नीलम यादव को 78 वोट हासिल हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी प्रिया राजपूत को तीन वोट मिले।

82 वोटों में सिर्फ एक वोट नहीं पड़ा। ज्ञात हो कि विकास खंड सौरिख में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख नीलम यादव से पूर्व उनकी जेठानी कुसुम यादव ब्लाक प्रमुख थी। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों ने नीलम यादव और उनके पति जिला पंचायत सदस्य रणवीर सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया।

उधर, ब्लाक प्रमुख चुनाव में मतदान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था की थी। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी के अलावा यहां सौरिख एसओ रजनेश चौहान, एसएसआई महेंद्र गौतम के साथ छह दरोगा, नौ हेडकांस्टेबिल, 31 सिपाही, तीन महिला सिपाही, 10 होमगार्ड, एक ट्रैफिक सिपाही और एक सेक्शन पीएसी के साथ गुप्तचर शाखा की टीम सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई थी।

मतदान के दौरान विकास खंड मुख्यालय के बाहर माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजयबहादुर पाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख चरन सिंह, पूर्व प्रधान वीरपाल सिंह, सपा के तिर्वा विस प्रभारी अजय वर्मा, जिला पंचायत सदस्य रणवीर सिंह यादव, बृजेश कुमार, शरद यादव, विस क्षेत्र अध्यक्ष राकेश यादव, लोकतंत्र रक्षक सेनानी के जिलाध्यक्ष शंभूदयाल मौर्य, प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह यादव, हसेरन ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया समेत कई सपा नेता मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें