फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समधन में सरकारी राशन दुकान पर कार्डधारकों ने एक घंटे किया हंगामा

विज्ञापन
हंगामे से सामाजिक दूरी की उड़ीं धज्जियां। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
समधन(कन्नौज)। शासन के निर्देश पर बांटे जा रहे नि:शुल्क चावल की गुणवत्ता खराब होने पर कार्डधारकों ने हंगामा किया। इससे करीब एक घंटे तक वितरण रुका रहा। नगर पंचायत ईओ ने लोगों को शांत कराया। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ी रहीं।
विज्ञापन

समधन में सरकारी राशन दुकानदार अख्तर हुसैन शुक्रवार को नि:शुल्क चावल वितरण कर रहे थे। चावल गंदा और गुणवत्ता खराब देख लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। कुछ देर में बात बिगड़ गई। लोग हंगामा करने लगे। इससे चावल वितरण का काम रुक गया। कोटेदार ने लोगों को समझने का प्रयास किया। यह खराब चावल न लेने की बात कहकर हंगामा करते रहे।
सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत ईओ वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने नाराज लोगों को समझाकर शांत किया। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क चावल वितरण में आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। अगर किसी बोरी में चावल खराब निकलते हैं तो उसे हटाकर दूसरी बोरी से चावल वितरण शुरू करें। अगर कोई राशन दुकानदार गड़बड़ी करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी राशन दुकानदार सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें