कैप्टन वीपीएस पब्लिक स्कूल टूसावरी तिर्वा में
शनिवार को आयोजित स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने कई सांस्कृतिक
कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान नेशनल साइंस ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन करने
वाले मेधावियों को प्रबंधक ने सम्मानित किया। उनको गोल्डन मैडल व प्रशस्ति
पत्र दिए गए।
स्कूल प्रबंधक सत्यवीर सिंह राठौर, निदेशक देवेंद्र
भदौरिया एडवोकेट व प्रधानाचार्या रश्मी राठौर ने कार्यक्रम की शुरुआत कराई।
इस मौके पर प्रबंधक ने कहा कि साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन की अंतर्राष्ट्रीय
संस्था है। यह हर वर्ष 21 देशों के 15 हजार से अधिक स्कूलों में साइबर
विज्ञान, मैथ व अंग्रेजी विषयों की परीक्षाएं आयोजित करता है।
इन परीक्षाओं
में कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र प्रतिभाग करते हैं। उनके स्कूल के चार
छात्रों ने ओलंपियाड में प्रथम स्थान पाया है। इसके अलावा 15
छात्र-छात्राओं ने नेशनल साइंस में गोल्ड व सिल्वर मैडल हासिल किए हैं।
कार्यक्रम के दौरान गोल्ड मैडल पाने वाले गोपेश, गौरांगी, युवराज व
प्रकाशिनी को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नेशनल साइंस
में गोल्ड मैडल पाने वाले सृष्टि शेखर, सुब्रत पटेल, तृप्ति सिंह, खुशी
चौहान, सौम्या सिंह, रक्षित सिंह, आंचल मिश्रा, अनुग्रह पाल, आभा, नित्या
मिश्रा, हर्षवर्धन, आशुतोष, शुभा सिंह, अंशिका राजपूत, प्रांजुल राजपूत को
सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान पाने वाले
टैगोर हाउस के रघुवंश प्रताप व आंचल मिश्रा को सम्मानित किया गया।
द्वितीय
स्थान पाने वाले अशोका हाउस के दिव्यकांत कुशवाहा व आकांक्षा सिंह व तीसरा
स्थान पाने वाले रमन हाउस के अनिकेत व आकांक्षा राय को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सामूहिक नृत्य, गीत, महिलाओं के शोषण पर नाटक व
कई देश भक्ति से संबंधित गीत प्रस्तुत करके छात्र-छात्राओं ने तालियां
बटोरी।