फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजायाफ्ता कैदी की मेडिकल कालेज में मौत, दहेज हत्या में अनौगी जेल में छह साल से काट रहा था सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। जेल में सजा काट रहे युवक को तबीयत खराब होने पर मेडिकल कालेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक सजायाफ्ता कैदी था। अनौगी जेल में छह साल से सजा काट रहा था।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कस्बे के किदवई नगर निवासी सलाउद्दीन(50) की पत्नी की 2012 में मौत हो गई थी। ससुरालियों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद जेल भेजा गया था। 2016 में दहेज हत्या में सजा हो गई। युवक हार्निया से पीड़ित था। सजा काट रहे युवक की हालत गुरुवार को खराब हो गई। जेल प्रशासन ने आनन-फानन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। कैदी की मौत की सूचना पर तहसीलदार अनिल कुमार सरोज पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें