फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक निदेशक मत्स्य फर्रुखाबाद को मिला जिले का चार्ज

विज्ञापन
एके शैलेट। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य एके शैलेट के निलंबन के बाद फर्रुखाबाद के सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश चंद्र को चार्ज दिया गया है। एके शैलेट को दो साल तीन माह पहले जिले में चार्ज मिला था। उच्चाधिकारी उनके कार्यकाल के दौरान संचालित योजनाओं की जानकारी जुटा रहे हैं। यहां मत्स्य अधिकारी की तैनाती न होने तक वह ही जिले का कार्यभार देखेंगे।
विज्ञापन

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य एसके शैलेट को जिले में एक अगस्त 2018 को चार्ज मिला था। विभाग में हैचरी निर्माण, मोबाइल फिश वैन सेवा, नीली क्रांति योजना, मछली पालन के लिए तालाब आवंटन आदि योजनाएं संचालित हैं। इनमें लाभार्थियों का चयन कर योजना से लाभान्वित किया गया है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य एसके शैलेट ने अपने कार्यकाल में कई कार्य कराए हैं। अब इन सभी कामकाज को खंगालने का काम शुरू किया जा रहा है।
2019-20 में ब्लाक हसेरन के सुखसेनपुर निवासी संजीव कुमार के हैचरी निर्माण में गोलमाल मिलने पर इन्हें निलंबित किया गया है। योजना 25 लाख की थी। लाभार्थी को दो हेक्टेयर में तालाब का निर्माण कर उसमें मछली के अंडे तैयार करने थे। दो की जगह एक हेक्टेयर में हैचरी का निर्माण कराया गया। रकम पूरी ले ली गई। योजना में शासन से15 लाख का अनुदान मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें