फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान पाकर विद्या प्रबोधन परीक्षा के टॉपरों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विद्या प्रबोधन परीक्षा के टॉपर छात्र को सम्मानित करतीं भारतीय शिक्षा समिति कानपुर की प्रांतीय उ - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। प्रो. राजेंद्र सिंह उच्च तकनीकी संस्थान के तत्वावधान में छात्रवृत्ति के लिए आयोजित विद्या प्रबोधन परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले टॉपरों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विद्या प्रबोधन परीक्षा में कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया के टॉपरों को भारतीय शिक्षा समिति कानपुर की प्रांतीय उपाध्यक्ष मीरा वर्मा, संभाग निरीक्षक भगवान सिंह, प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह, प्रबंधक संतोष पांडेय ने सम्मानित किया। इस दौरान छात्रा अंजली भदौरिया, दिव्यांश राजपूत, दीपेंद्र पाल, श्रेया पौडवाल, परवीन मोहम्मद, कशिश गुप्ता, अफरीन खान व मयंक गुप्ता को सम्मानित किया गया। भगवान सिंह सेंगर ने कहा कि विद्या भारती की संकल्पना है कि देश का युवा अपने कौशल का विकास करे।
कार्यक्रम के संयोजक व प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने कहा कि हम सभी समृद्धिशाली राष्ट्र के निर्माण के लिए कृत संकल्पित हैं। शिक्षक अनुराग त्रिपाठी के संचालन में हुए कार्यक्रम में संजय सिंह, अरुण प्रकाश त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी, हरेंद्र सिंह, राघवेंद्र पांडेय व अजीत कश्यप सहित कई शिक्षक व छात्र- छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें