फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पॉजिटिव, छह माह का बच्चा भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में सात लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में छह माह का बच्चा भी शामिल है। बच्चे को मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में सात लोग पॉजिटिव पाए गए। अब संक्रमितों की संख्या 3073 हो गई है। इनमें 2933 ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय 98 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। कोरोना की चपेट में आने से जिले में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को आठ लोगों ने कोरोना को मात दी है।
सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि छिबरामऊ, उमर्दा, सौरिख में दो-दो और कन्नौज ब्लाक में एक कोरोना संक्रमित मिला है। सभी संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। वहीं उमर्दा क्षेत्र में छह माह के बच्चे की जॉच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि बच्चे को मंगलवार को तेज बुखार आया था। मेडिकल कालेज ले जाने पर चिकित्सकों ने कोरोना की जांच कराई। इसमें बच्चा पॉजिटिव आया है। इसके बाद परिवार के अन्य लोगों की भी जांच कराई गई है। अभी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें