फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से वृद्ध किसान की मौत, खाना खाकर टहलने के लिए घर से निकले थे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
तेराजाकेट(कन्नौज)। खाना खाकर घर के बाहर टहलने के लिए निकले वृृद्ध पर अन्ना सांड़ ने हमला कर दिया। हमले से वृद्ध किसान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसडीएम छिबरामऊ व पशु चिकित्सालय की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सांड़ को पकड़कर गोशाला भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

इलाके की ग्राम पंचायत पनगवां के मजरा नैनापुर में सोमवार की रात रोजगार सेवक मोनू के वृद्ध पिता श्रीकृष्ण राजपूत (62) खाना खाकर टहलने के लिए निकले थे। उन पर सांड़ ने हमला कर दिया। मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय को दी।
पूर्व राज्यमंत्री की सूचना पर एसडीएम छिबरामऊ देवेश कुमार गुप्ता व पशु चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह पहुंच गए। पशु चिकित्सालय की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत कर सांड़ को गोशाला भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें