शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव को लेकर
गुगरापुर में गहमागहमी का माहौल रहा। यहां एकमात्र सपा प्रत्याशी रूपा
दोहरे ने ही नामांकन किया।
सदर विधायक अनिल दोहरे, ब्लाक प्रमुख
राजेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता दोहरे के साथ
पहुंचकर सपा प्रत्याशी रूपा दोहरे ने दोपहर 12 बजे दो सेट में नामांकन पत्र
एआरओ अशोक शर्मा को सौंपा। अन्य किसी प्रत्याशी ने यहां पर्चा तक नहीं
खरीदा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपनी देवरानी रूपा दोहरे को मिठाई
खिलाई।
इसके बाद समर्थक राकेश तिवारी, डडवारी विकास मंच के अध्यक्ष अब्दुल
वकील अहमद, बारामऊ के प्रधान शाहबीर यादव, अरविंद कटियार, नौशाद, पप्पू ने
उन्हें बधाई दी। विपिन कटियार, देवेंद्र सिंह, शिखर दोहरे, श्यामू दोहरे,
राजीव दोहरे आदि ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसओ
ठठिया रवींद्रनाथ यादव पुलिस बल के साथ डटे रहे।