फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस प्रचारक सड़क हादसे में घायल

Wed, 26 Jul 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
घायल संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दिल्ली से लखनऊ सीएम आवास जाते समय आरएसएस प्रचारक की लग्जरी कार लखनऊ-आगरा हाईवे एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आरएसएस प्रचारक और उनका साथी घायल हो गया। मेडिकल कालेज में इलाज के बाद उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को मोदीनगर गाजियाबाद निवासी आरएसएस प्रचारक संजय सिंह अपने बसंतपुर दिल्ली के आवास से साथी सुखविंदर सिंह निवासी सुप्रीम पावर 99 ग्रेटर नोएडा और चालक के साथ फारचूनर कार से सीएम आवास लखनऊ जा रहे थे। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर गाड़ी का एक्सल टूट गया और पहिया निकल गया। गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में संजय सिंह और सुखविंदर घायल हो गए। हादसे की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री के निजी सचिव ने जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद को फोन कर हादसे की जानकारी ली और तत्काल बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

इधर, हादसे की जानकारी लगते ही प्रशासन ने एडवांस लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम एंबुलेंस को भेजकर उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। संजय सिंह की गर्दन में चोट लगने के कारण सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद ने सीएमएस को फोन कर बेहतर इलाज के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें