फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कांवड़ यात्रा को लेकर किया गया रूट डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कांवड़ यात्रा को लेकर नगर में शुक्रवार दोपहर दो बजे से रूट डायवर्जन लागू किया गया है। कांवड़ यात्रा के रूट पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वाहन चालकों को रोकने के लिए चिह्नित स्थलाें पर बैरिकेडिंग लगाई गई। यह रूट डायवर्जन शनिवार की भोर में पांच बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

कन्नौज के महादेवीघाट से गंगा जल लेकर हरदोई जिले के बिलग्राम के कांवड़िये बाबा गौरीशंकर मंदिर में जल चढ़ाते है। इसी के चलते कावड़ यात्रा के लिए यातायात डायवर्जन किया गया है। कावड़ यात्रा के महादेवीघाट आने पर हरदोई मोड़ से बिलग्राम-मल्लावां की तरफ एवं हरदोई की तरफ जाने वाले वाहनों को बिल्हौर की तरफ डायवर्ट किया गया। कावड़ यात्रा हरदोई मोड़ के पास पहुंचने पर जलालपुर पनवारा बाईपास से पाल चौराहे की तरफ वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया।
इसी प्रकार यात्रा के मंडी समिति के पास पहुंचने पर मकरंदनगर की तरफ से आने वाले वाहनों को गैस गोदाम क्रॉसिंग से गोल कुआं होते हुए पाल चौराहे की ओर भेजा गया। मंडी समिति से आगे सरायमीरा की तरफ कावड़ यात्रा के बढ़ने पर तिर्वा क्राॅसिंग से वाहनों को बोर्डिंग ग्राउंड एवं गोल कुआं की तरफ डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन

यात्रा के तिर्वा क्राॅसिंग पहुंचने पर पुलिस लाइन मोड से शेखपुरा की तरफ एवं पुलिस लाइन की तरफ वाहनों को डायवर्ट किया गया। किसी प्रकार के वाहनों को बोर्डिंग ग्राउंड की तरफ नहीं जाने दिया गया। वहीं, कावड़ यात्रा में आए वाहनों को बोर्डिंग ग्राउंड में व मंच के पीछे पार्क कराया गया। इसके अलावा पार्किंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। डायवर्जन व्यवस्था जुलूस के बोर्डिंग ग्राउंड पहुंचने पर देरशाम करीब आठ बजे समाप्त की गई। वहीं, कावड़ यात्रियों की वापसी के समय इसी प्रकार डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। यात्रा में शामिल कावड़िया शनिवार सुबह बाबा गौरीशंकर मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। यातायात प्रभारी आफाक खां ने बताया कि विशाल कांवड़ यात्रा को देखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें