फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मेडिकल कॉलेज के सहायक आचार्य बर्खास्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। शासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात सहायक आचार्य डॉ. अवनीश कुमार को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया। शासन की इस कार्रवाई से मेडिकल कॉलेज में खलबली है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑर्थो विभाग में सहायक 2023 से तैनात डॉ. अवनीश कुमार तैनाती के बाद मेडिकल कॉलेज नहीं आए। इससे क्षेत्र की जनता को हड्डी से संबंधित बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा था। प्राचार्य डॉ. सीपी पाल के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने शासन को पत्र लिखकर डॉ. अवनीश कुमार की कार्यशैली से अवगत कराया। प्राचार्य की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ. अवनीश कुमार को उनके पद से बर्खास्त कर दिया।
प्राचार्य का कहना है कि ऑर्थो विभाग में सहायक आचार्य के पद पर ज्वाइन करने के बाद डॉ. अवनीश कुमार विगत दो वर्षों में मात्र एक-दो बार ही मेडिकल काॅलेज आए हैं। काॅलेज में उनके निरंतर अनुपस्थित रहने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में दिक्क्त हो रही थी। साथ ही क्षेत्र के लोगों को समुचित इलाज भी नहीं मिल पा रहा था। इस कारण शासन द्वारा उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें