फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर से टुकड़े-टुकड़े हो गया ट्रैक्टर चालक, हंगामा

विज्ञापन
रोती बिलखती पत्नी, बच्चे व परिवार की महिलाएं। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। इलाके के नरदाह गांव में खेत की मेड़ कटने के विवाद में हाथापाई के दौरान गिरा ट्रैक्टर चालक रोटावेटर में फंसकर टुकड़े-टुकड़े हो गया। भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। हादसे के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने करीब छह घंटे तक पुलिस को रोटावेटर में फंसे शव को नहीं उठाने दिया। पुलिस अधिकारियों की ओर से जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर परिजनों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी अखिलेश यादव उर्फ राघवेंद्र (35) पुत्र श्रीकृष्ण ने रविवार को खेत में गेहूं की बुवाई की थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह खेत में बीज खा रहीं चिड़ियों को उड़ाने गया था। इस दौरान कुंवरपुर निवासी दोस्त संतोष अपना ट्रैक्टर लेकर पहुंच गया। दोनों पड़ोसी गांव नरदाह में आत्माराम के खेत की जुताई करने चले गए। अखिलेश यादव ट्रैक्टर चालक था। इससे वह जुताई करने लगा। इस दौरान किसान गुड्डू के खेत की मेड़ कट गई। इसी बात पर विवाद होने लगा। मृतक के बड़े भाई शिव सागर का आरोप है कि चलते ट्रैक्टर पर हाथापाई के दौरान अखिलेश को नीचे गिरा दिया गया। इससे वह रोटावेटर में फंस गया। उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने शव नहीं निकालने दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर सबूत इकठ्ठे किए। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह और थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर एएसपी विनोद कुमार भी पहुंच गए। हंगामा कर रहे परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर शांत कराया गया। एएसपी ने बताया कि सभी बिंदुओं की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सात भाइयों में छोटा था अखिलेश, दो भाई पुलिस में हैं
मृतक अखिलेश अपने भाई शिवसागर, सुरेश, रामविलास, हरविलास, सर्वेश कुमार और शिबूसरन में सबसे छोटा था। भाई सर्वेश पीएसी में और शिबूसरन उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है। शिव सागर ने बताया कि अखिलेश की पत्नी नीरू, पुत्र निखिल (9), रितिक (7), पुत्री श्रद्धा (5) और मां रामश्री का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें