फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी से जगमगाया शहर, छुड़ाए पटाखे

विज्ञापन
गणेश-लक्ष्मी की पूजा करते लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाया गया। घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में शुभ मुहूर्त में गणेश-लक्ष्मी की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई। शाम होते ही लोगों ने आतिशबाजी शुरू कर दी। आतिशबाजी से आसमान जगमगा गया। शहर, कस्बों और गांवाें में घर, प्रतिष्ठान, कार्यालय झालरों, दीयों और मोमबत्ती की रोशनी से नहाए दिखे।
विज्ञापन

दीपावली को लेकर लोग कई दिन से तैयारी कर रहे थे। शनिवार सुबह से लोगों में उत्साह रहा। खरीदारी के लिए बाजारों में गहमागहमी रही। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, रुई, दीपक, मिठाई, लहिया और पटाखों की भी खरीदारी की गई। शाम को घरों और दुकानों में शुभ मुहूर्त में पूजन किया गया। स्थानीय मंदिरों में शाम को विद्युत झालरों से सजावट की गई। घरों-प्रतिष्ठानों में रंगोली बनाने के साथ दीप जलाए गए। बच्चों ने आतिशबाजी की। आधी रात तक धूम-धड़ाका होता रहा। लोगों ने मित्रों, रिश्तेदारों और परिचितों को सोशल साइट के जरिए त्योहार की बधाइयां दीं।
आतिशबाजी से गूंजा आकाश
शहर समेत आसपास के इलाकों में खूब आतिशबाजी हुई। जिला प्रशासन का वायु प्रदूषण को लेकर जारी आदेश हवा हवाई साबित हुए। प्रशासन ने रात 10 बजे के बाद आतिशबाजी पर पाबंदी लगाई थी। इसके बावजूद शहर व आसपास के क्षेत्रों में रात लगभग एक बजे तक आतिशबाजी होती रही।
विज्ञापन

सुरक्षा के प्रति प्रशासन रहा सजग
दीपावली पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन सजग रहा। शहर में भीड़भाड़ के चलते पुलिस मुख्य स्थानों पर तैनात रही। प्रशासन ने पटाखे बेचने के लिए बाजार व भीड़भाड़ से दूर खुले मैदान में दुकानें लगवाई हैं। इससे कि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें