फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास प्लस योजना में 32,916 जरूरतमंद पाएंगे आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पीएम आवास प्लस योजना के तहत जिले भर से 50,047 लोगों ने आवेदन किया है। इनकी पात्रता की जांच की गई तो आठ ब्लाकों की 504 ग्राम पंचायतों में 17,131 अपात्र निकले। ग्राम्य विकास अभिकरण ने पीएम पोर्टल पर फीडिंग कर इसे लॉक कर दिया। बाकी बचे 32,916 जरूरतमंद पात्रों को आने वाले साल में बजट के अनुसार आवास योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं पीडी डीआरडीए सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पीएम आवास प्लस योजना के तहत जो आवेदक अपात्र पाए गए, उनका आवेदन निरस्त कर पीएम पोर्टल लॉक कर दिया गया है। अब इसमें कुछ नहीं हो सकता है। वहीं 32,916 पात्र पाए गए हैं। शासन से आदेश मिलने पर आने वाले समय में इनको आवास योजना लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

ब्लाकवार आवेदकों की संख्या
ब्लाक आवेदकों की संख्या
छिबरामऊ 6830
गुगरापुर 1774
हसेरन 6505
जलालाबाद 4308
कन्नौज 4414
सौरिख 5624
तालग्राम 6000
उमर्दा 14,592
ब्लाकवार अपात्रों की संख्या
ब्लाक अपात्रों की संख्या
छिबरामऊ 2073
गुगरापुर 790
हसेरन 2011
जलालाबाद 2169
कन्नौज 1207
सौरिख 1330
तालग्राम 1923
उमर्दा 5628
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें