फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गरीबों के घर होंगे रोशन

Tue, 01 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों के घरों को बिजली की रोशनी से जगमग कराने में बिजली विभाग मददगार साबित होगा। प्रदेश सरकार की योजना के तहत बिजली विभाग बीपीएल परिवार को मुफ्त में कनेक्शन और उपकरण देगा। हालांकि, हर महीने होने वाली बिजली खपत के दाम लाभार्थी को ही चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


जिले में राजीव गांधी विद्युतीकरण 12वीं योजना के तहत चिह्नित किए गए एक हजार से अधिक छोटे-बड़े गांवों में कार्यदायी संस्थाओं की ओर से विद्युतीकरण का कार्य युद्धस्तर से शुरू कर दिया गया है। यही नहीं बिजली विभाग ने बीपीएल परिवारों के लिए विशेष लाभकारी योजना भी शुरू की है।

इस योजना के तहत बीपीएल कार्डधारक ग्रामीण के यहां विभाग से मुफ्त में बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। इस बाबत अधिशासी अभियंता पी राम ने बताया कि ग्रामीण को केवल एक फार्म भरना है, जिसमें आवेदक की फोटो होगी। कहा कि बीपीएल कार्ड की फोटोकापी भी लगानी होगी।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यदायी संस्था के कर्मचारी ग्रामीण के यहां अपने पास से केबल लगाकर कनेक्शन करेंगे। इसके साथ मुफ्त में मीटर भी लगाया जाएगा। साथ में दो एमसीबी, दो बिजली के बोर्ड, एक एलईडी के अलावा छह मीटर बिजली का तार भी विभाग की तरफ से ही लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले में अभी विभू इंटरप्राइजेज और मां विसारी देवी इंटरप्राइजेज कार्यदायी संस्थाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को कनेक्शन देने के फार्म भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। बताया कि हरेईपुर समेत कई अन्य गांवों में बीपीएल परिवारों को खोजकर कनेक्शन देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शासन की इस योजना से बीपीएल परिवारों के लोगों ने खुश होकर कनेक्शन कराना भी शुरू कर दिए हैं। कनेक्शन के साथ नौ वाट की एलईडी भी दी जा रही है। यह कम बिजली की खपत करेगी और भरपूर रोशनी देगी। इससे उपभोक्ता को कम धनराशि बिल के रूप में चुकानी पड़ेगी। अन्य कमरों में रोशनी करने के लिए उपभोक्ताओं को एलईडी ही लगाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें