फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार में तीन हैंडपंप खराब, लगती लाइन

Tue, 01 Mar 2016 12:04 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव राजापुरवा में जल निगम के हैंडपंप की खराबी से सैकड़ों ग्रामीणों को पीने के पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एक मात्र सही हैंडपंप पर पानी भरने के लिए लाइन लग रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सचिव से लेकर ग्राम प्रधान तक से नल को ठीक कराने की गुहार लगाई है, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। महेंद्र सिंह, रामबहादुर, संजीव कुमार, सूरज सिंह, रजनेश आदि ने बताया कि करन सिंह व रामप्रकाश के दरवाजे पर लगे हैंडपंप तीन महीने से खराब हैं। विक्रमादित्य के दरवाजे पर लगा हैंडपंप बालू देते हुए पानी छोड़ देता है।

इससे पानी के लिए हाहाकार मचा है। एकमात्र हैंडपंप हरिश्चंद्र के दरवाजे वाला सही है। इससे पानी भरने के लिए लाइन लगानी पड़ती है। बीडीओ पंकज यादव का कहना है कि अभी ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी नहीं दी है। मंगलवार को सचिव को भेजकर छानबीन करा सुधार कराने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें