फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के करमुल्लापुर चौराहे के पास रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने जीटी रोड जाम कर दिया। पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खुलवाया। हादसे का शिकार हुए युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

शनिवार की देर सायं शाहजहांपुर जिले के थाना कलान अंतर्गत ग्राम एतमादपुर निवासी पंकज (25) पुत्र रामशरन गांव के अपने साथी आकाश (22) के साथ बाइक से अपनी बहन के घर सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम नौली आए थेे। शाम करीब साढ़े छह बजे यह लौट रहे थे। करमुल्लापुर चौराहे के पास शीतल कोल्ड के सामने छिबरामऊ की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने जीटी रोड जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोग हादसे को अंजाम देकर फरार रोडवेज बस चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
सूचना पर सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज अजब सिंह पहुंच गए। घायल आकाश को सौ शय्या अस्पताल भिजवाया गया। जीटी रोड पर जाम लगाने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें