फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ बड़ी परियोजनाओं का तकनीकी समिति करेगी सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिलाधिकारी ने नौ बड़ी परियोजनाओं के सत्यापन के लिए तकनीकी समिति का गठन किया है। समिति को स्थलीय निरीक्षण कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने तकनीकी समिति का गठन किया है। यह समिति नौ बड़ी परियोजनाओं की हकीकत परखेगी।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता व डीआरडीए के अवर अभियंता राकेश कुमार को पांच बड़ी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन करने के आदेश दिए गए हैं। ब्लाक तालग्राम व जलालाबाद के डार्क जोन क्षेत्र में सिंचाई परियोजना, इंदरगढ़ के निरीक्षण भवन के पुनरोद्धार की परियोजना, तिर्वा रजबहा की 11.40 से 13 किमी तक सीसी लाइनिंग परियोजना, तिर्वा रजबहा की 26.700 से 27.700 किमी, 34.600 से 36.800 किमी तक सीसी लाइनिंग, ठठिया रजबहा की 1.200 किमी, 8.400 से 11.200 किमी तक सीसी लाइनिंग परियोजना की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह नलकूल खंड के अधिशासी अभियंता हरीश कुमार शर्मा, डीआरडीए के सहायक अभियंता हाकिम सिंह व लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अवर अभियंता को चार परियोजनाओं का सत्यापन करना है। यह समिति तिर्वा रजबहा की 2.80 से 4.80 किमी तथा 9.50 से 10.50 किमी तक सीसी लाइनिंग, तिलसरा रजबहा की 3.30 किमी तक तथा 9.20 से 10.25 किमी तक सीसी लाइनिंग परियोजना, किशनपुर माइनर की 2.20 किमी से 3.40 किमी तथा 3.70 से 4.70 तक सीसी लाइनिंग के अलावा सदर ब्लाक के सैय्यदपुर सकरी में स्थित प्राकृतिक तालाब के संरक्षण व स्मार्ट वाटर, वेस्ट वाटर ड्रेनेज की परियोजना की हकीकत परखेगी। अफसरों को एक सप्ताह में जांच कर कार्यालय को रिपोर्ट प्रेषित करने के आदेश दिए गए हैं। इससे परियोजना में अब तक हुए कार्य की हकीकत पता चल सकेगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित विभाग पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें