फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एडीएम देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें दुर्घटनाओं, ब्लैक स्पॉट्स और यातायात नियमों के पालन की समीक्षा की गई। इस दौरान एडीएम ने ब्लैक स्पॉट सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एडीएम ने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई को ब्लैक स्पॉट्स पर सुधार कार्य, साइन बोर्ड, जेब्रा क्रॉसिंग और रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा में लापरवाही न बरती जाए। परिवहन और शिक्षा विभाग को स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा गया। विद्यार्थियों को हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।
स्कूली वाहनों की समीक्षा में शत-प्रतिशत फिटनेस, चालकों का मेडिकल परीक्षण और चरित्र सत्यापन करने को कहा गया। बिना परमिट वाले वाहनों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। ई-डीएआर पोर्टल की समीक्षा में बताया गया कि एक जनवरी 2026 से अब तक 377 दुर्घटनाओं में से 371 की फीडिंग हो चुकी है। शेष जल्द पूरी करने को कहा गया। ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस और फिटनेस के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें