फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। कृषि विभाग ने कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान देने की घोषणा की है। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग सात से 20 अक्तूबर की रात 12 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत यह लाभ दिया जाएगा। योजना में छोटे-बड़े सभी किसानों को ध्यान में रखा गया है। इस योजना के तहत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना के साथ ही कंबाइन हार्वेस्टर, किसान ड्रोन, मिनी राइस मिल, मिलेट मिल, मिनी दाल मिल, पावर टिलर, पावर वीडर, डायरेक्ट राइस सीडर और पोटेटो प्लांटर जैसे अत्याधुनिक यंत्रों पर सब्सिडी दी जाएगी। किसान जनसेवा केंद्र या खुद कृषि विभाग के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
उप कृषि निदेशक ने अपील की कि किसान अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं। बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य खेती की लागत को कम करना और किसानों की आय बढ़ाना है। आधुनिक यंत्रों के प्रयोग से श्रम की बचत होगी, समय कम लगेगा और उत्पादन बढ़ेगा। विशेषकर किसान ड्रोन से छिड़काव और मिलेट मिल जैसी प्रोसेसिंग इकाइयों से किसानों को अतिरिक्त रोजगार भी मिलेगा। गौरतलब है कि जिले में छोटे जोत वाले किसानों की संख्या अधिक है, जो महंगे कृषि यंत्र नहीं खरीद पाते। सब्सिडी मिलने से वे भी आधुनिक तकनीक से जुड़ सकेंगे। विभाग ने लक्ष्य रखा है कि अधिक से अधिक किसानों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें