फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में डीसीएम में भिड़ी बस

विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ी क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। घने कोहरे में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर परिवहन निगम की गोरखपुर डिपो की बस गुरुवार आधी रात के करीब यलो लाइन पर खड़ी डीसीएम में पीछे से टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। चालक डीसीएम समेत भाग निकला।
विज्ञापन

एनसीसी कर्मचारियों ने बताया कि गोरखपुर डिपो की बस के चालक श्याम मोहन (45) पुत्र चंद्र प्रकाश दिल्ली से गोरखपुर बस लेकर जा रहे थे। बस में 25 यात्री सवार थे। बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के अंधौआ गांव के सामने यलो लाइन पर खड़ी डीसीएम से टकरा गई। शीशा टूटकर लगने से दो सवारियां घायल हो र्गइं। तेज झटका लगने से यात्री एक दूसरे की सीट पर उछलकर गिर गए। इससे इन्हें मामूली तौर पर चोटें आई हैं। हादसे से इनमें चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची एनसीसी गश्ती टीम व यूपीडा कर्मचारियों ने बस को रात में ठीक कराया। घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद यात्रियों के साथ रवाना कर दिया गया। बस चालक ने बताया कि कोहरे के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें