फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विकास कार्यों का जल्द से जल्द समाधान करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में विकास कार्यों में आ रही समस्याओं को लेकर बुधवार को प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा गई की। उन्होंने विकास कार्यों में आ रही समस्याओं को नोट किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए। वहीं, शासन स्तर पर आ रही समस्याओं को नोट किया। कहा कि शासन स्तर से आ रही समस्याओं को मुख्यमंत्री मंत्री के समक्ष रखा जाएगा और समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। वहीं, उन्होंने विभागवार भी विकास कार्यों की समीक्षा की, जिससे विकास कार्यों में कोई बाधा न आए। बैठक में जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत, छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें