फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में छात्रा का वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाले पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छिबरामऊ। छात्रा का वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस पर ब्लैकमेलिंग कर छह माह तक शारीरिक शोषण करने का आरोप भी लगाया गया है।
क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी नाबालिग है। छह माह पहले वह खेत में शौच के लिए गई थी, तभी उसके पड़ोस में रहने वाले युवक विपिन यादव पुत्र बलवीर यादव उर्फ भूरे ने उसका वीडियो बना लिया। फोटो व वीडियो दिखाकर युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार कर चुका है। युवक जब उसे बार-बार बुलाने लगा तो छात्रा ने विरोध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद गुस्साए युवक ने फेसबुक पर फोटो अपलोड कर दी। जब उसकी मां ने युवक के परिजनों से शिकायत की तो उसके भाई सरमन व बाबा मोहनलाल व लक्ष्मी ने घर में घुसकर मारपीट की। युवक लगातार छात्रा का रास्ता रोककर उसे परेशान कर रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि शीघ्र ही आरोपी युवक की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें