फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज में गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सौरिख। एक लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर पति ने परिजनों के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने थाने में तहरीर दी पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन

सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम हडै़या के धनंजय उर्फ सोनू की साधी 16 महीने पहले संध्या के साथ हुई थी। संध्या का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुरालीजनों ने दहेज में एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पति, सास शंकरा व ससुर जगदीश ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शनिवार रात मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। संध्या ने बताया कि वह गर्भवती है, मारपीट के समय पति ने पेट पर भी लातों से प्रहार किए। पहले भी ससुराल के लोग उसका गर्भपात करवा चुके हैं। थानाध्यक्ष विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें