फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जायद फसलों के आच्छादन की रिपोर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कृषि विभाग ने वर्ष 2026 के लिए जायद की फसलों के आच्छादन की रिपोर्ट मंगलवार को जारी कर दी है। इस बार विभाग ने किसानों की आय बढ़ाने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक लक्ष्य निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

इस सीजन में मक्का की फसल मुख्य आकर्षण रहेगी, जिसे रिकॉर्ड 52500 हेक्टेयर भूमि पर उगाने का लक्ष्य रखा गया है। मक्का बोने वाले क्षेत्र में कमी देखी गई है। किसानों का रुझान मूंगफली, मूंग और उर्द जैसी फसलों की तरफ बढ़ा है। वर्ष 2025 में जायद फसल के दौरान 80,550 और 2026 में 86, 728 हेक्टेयर में जायद की फसलें खड़ी हैं। जायद में इस बार 52 हजार 500 हेक्टेयर मक्का, पांच हजार मूंग, पांच हजार उर्द, 3603 सब्जी, 20 हजार मूंगफली और 625 हेक्टेयर में हरा चारा किया गया है। मक्का का रबका इस बार घटा है। वर्ष 2025 में 53,337 मक्का, 2270 मूंंग, 4510 उर्द, 8.5 सूरजमुखी, 3165 सब्जी, 16,590 मूंगफली और 630 हेक्टेयर में हरा चारा था। इस बार सूरजमुखी की बोआई नहीं की गई। जिला कृषि अधिकारी संत लाल गुप्ता ने बताया कि आच्छादन रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। मूंगफली,उर्द और मूंग का रकबा बढ़ा है।

अन्य फसलों पर भी ध्यान

मक्के के अलावा, जायद सीजन में दलहन और तिलहन फसलों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उड़द और मूंग की खेती के लिए भी हजारों हेक्टेयर क्षेत्र प्रस्तावित किया गया है। साथ ही, नदी तटीय क्षेत्रों और सिंचाई सुविधाओं वाले इलाकों में ककड़ी, खरबूजा, तरबूज और अन्य सब्जियों के आच्छादन को भी रिपोर्ट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


किसानों के लिए विभाग की तैयारी

उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बीज और उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे समय से बोआई करें और उन्नत किस्म के बीजों का प्रयोग करें। विभाग द्वारा ब्लॉक स्तर पर जागरूकता शिविर भी लगाए जाएंगे ताकि किसानों को जायद की फसलों में लगने वाले कीटों और रोगों से बचाव की जानकारी दी जा सके।

किसानों को निशुल्क मिलेंगे बीज के मिनीकिट
खरीफ सीजन में किसानों को निशुल्क मिनीकिट वितरित की जाएगी। सीजन से पहले कृषि विभाग ने मिनीकिटों का लक्ष्य दे दिया है। शासन उर्द, मूंग और अरहर की फसलों की बढ़ावा देने के लिए किसानों निशुल्क मिनीकिट वितरित कर रही है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि शासन से 51 हेक्टेयर के लिए उर्द की 50 मिनीकिट, 350 हेक्टेयर के लिए मूंग की 100 मिनीकिट और 1800 हेक्टेयर के लिए अरहर की 135 मिनीकिट वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें