फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक सवार महिला से दुष्कर्म, जान से मारने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। कार्यक्रम में शामिल होकर गांव के ही युवक के साथ बाइक पर जा रही महिला ने एक अन्य बाइक से जा रहे युवक पर दुष्कर्म कर जान से मारने का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर थाना पुलिस ने मंगलवार को मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार की देर शाम पास के ही गांव में एक कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होकर गांव के ही एक लोग के साथ बाइक से घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आरोप है कि आरोपी महिला को डरा धमकाकर झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने जान से मार देने की नीयत से पास में पड़ी ईंट से कई बार हमला किया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर बाइक चालक समेत अन्य लोगों को पास में आता देख आरोपी भाग निकला। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें