फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस पर पथराव करने वाले 35 उपद्रवियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। तिर्वा स्थित पावर हाउस पर पुलिस टीम पर हमला करने वाली भीड़ के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। तिर्वा कोतवाली में रविवार को 35 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें 10 नामजद और 25 अज्ञात लोग शामिल हैं। उपद्रव करने वालों को वीडियो देखकर चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के पुनगरा गांव निवासी 26 वर्षीय बृजेश राठौर की 15 अगस्त को करंट से मौत हो गई थी। वह लाइनमैन था और शटडाउन लेने के बाद लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। तभी सप्लाई शुरू कर दी गई, जिससे उसे करंट लग गया और मौत हो गई। इस मामले में शाम के समय परिजनों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए तिर्वा स्थित पावर हाउस के सामने बृजेश का शव रखकर औरैया-कन्नौज रोड पर जाम लगा दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से शव हटवाने का प्रयास किया, तो ग्रामीण भड़क गए। महिलाओं ने पुलिस कर्मियों पर हमला कर दिया और चप्पलें चला दी, जिसके बाद पथराव हुआ। इसमें कुछ पुलिस कर्मी चोटिल हो गए और कई वाहनों के शीशे टूट गए थे। एसपी विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस टीम पर पथराव करने और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर उपद्रव करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियाें को चिह्नित किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


इन लोगों पर एफआईआर दर्ज
तिर्वा कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट में तिवारी लाल निवासी भूड़पुरवा नौबस्ता जिला कानपुर, अमित निवासी गूरा थाना तिर्वा, रामू निवासी लालपुर थाना कन्नौज, अमित निवासी पुनगरा, पिंटू राठौर निवासी जलालपुर ठठिया, रूप सिंह, भानू, दिलीप, धीरज, ऋषभ गुप्ता निवासीगण पुनगरा थाना ठठिया के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 20 से 25 अज्ञात लोगों को शामिल किया गया। इस मामले में उपद्रव करने वालों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह रिपोर्ट एसआई राधामोहन शर्मा की तहरीर पर दर्ज की गई, जिसमें उन्होंने बताया कि भीड़ से रास्ता खोलने के लिए अनुरोध किया गया, लेकिन वह लोग उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
एफआईआर में महिलाओं के नाम नहीं
हंगामे के दौरान इंदरगढ़ एसओ पारुल चौधरी समेत पुलिस कर्मियों पर महिलाओं ने चप्पलें चला दीं, जिसका वीडियो भी सामने आया। पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में किसी भी महिला का नाम शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें