फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संपत्ति हड़पने के प्रयास में लेखपाल, सचिव समेत 10 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। कोर्ट के आदेश पर संपत्ति हड़पने के प्रयास में पुलिस ने बुधवार को लेखपाल, सचिव समेत 10 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना तालग्राम क्षेत्र के चौतराहार निवासी संगीता ने बताया कि बचपन में पिता गंगाराम की मौत हो गई थी। मां विमलादेवी ने चाचा भारत सिंह के साथ शादी कर ली। एकलौती बेटी होने के कारण पिता की जमीन उसके नाम आ गई थी। कुछ जमीन चाचा और मां ने बचपन में ही बिक्री करा दी थी। एक एकड़ जमीन अभी उसके नाम है। परिवार के बाबा पूर्व प्रधान रामआसरे, उनके भाई रामकुमार उर्फ कुवारे, चाचा जयराम, मूलचंद्र, कल्लू उर्फ कल्याण, रामप्रताप, बुआ सत्यवती, मां विमलादेवी ने षडयंत्र कर तत्कालीन बैसापुर क्षेत्र के लेखपाल राकेश बाबू, ग्राम पंचायत गदोरा के सचिव मुजीब खान की मिलीभगत की। इन सभी ने परिवार रजिस्टर में चाचा भारत सिंह की पांच संतानों में सरिता का नाम गायब कर उसका नाम दर्ज करा दिया।
लेखपाल और सचिव ने बिना जांच कर उसकी जन्मतिथि और पिता के नाम में हेराफेरी कर दी है। कई बार लेखपाल, सचिव से दस्तावेज मांगे, नहीं दिए। काफी प्रयास के बाद दस्तावेज प्राप्त हुए तब हेराफेरी और धोखाधड़ी का पता चला। थानाध्यक्ष शशिकांत कनौजिया का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें