फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म में रिपोर्ट, नगदी और जेवर लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। तमंचे के बल पर विवाहिता के साथ पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद घर से नगदी और जेवर लूट ले गए। इस मामले में पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर दो को नामजद कर तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके के एक गांव की विवाहिता ने जलालुद्दीन, नियाजू और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि एक फरवरी 2021 की शाम लगभग सात बजे आरोपी घर में घुस आए। इन्होंने तमंचे के बल पर दबोच लिया। पांचों लोगों ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने का प्रयास करने पर मुंह दबा कर मारपीट कर दी। यह बक्सा तोड़ कर 5000 रुपये और गले से सोने की जंजीर लूट ले गए। घटना को अंजाम देने के बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
पति के घर आने पर घटना की जानकारी दी। कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे कोर्ट की मदद लेनी पड़ी। अब कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और लूट की रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें