फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लखनऊ के मॉल कर्मचारी से दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। लखनऊ के माॅल की महिला कर्मचारी से युवक ने दुष्कर्म कर ब्लैकमेल कर 24 हजार रुपये ठग लिए। युवती को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपये व जेवर छीन लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली एक एक मोहल्ला निवासी युवती लखनऊ के शहीद पथ रोड के पास स्थित सबसे बड़े मॉल में काम करती है। युवती ने शनिवार की रात को तिर्वा कोतवाली में सदर कोतवाली के गांव युसुफपुर भगवान निवासी पुलकित दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि पुलकित ने उसके साथ कई माह पहले शारीरिक शोषण कर वीडियो बना लिए। वीडियो ब्लैकमेल करने की धमकी देकर 24 हजार रुपये बैंक खाते में डलवा लिए। शनिवार रात को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज कट पर उतरकर टेंपो में बैठ रही थी। तभी पुलकित ने उसको रोक लिया और संबंध बनाने का दबाव बनाकर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पुलकित ने 20 हजार रुपये व सोने की चेन व झुमकी छीन ली। युवती ने टेंपो चालक के मोबाइल से यूपी 112 पर सूचना दी। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें