मलिकपुर। रेलवे फाटक के बीच में ट्रैक पर मरम्मत कार्य चलने की वजह से मंगलवार को आठ घंटे आवागमन ठप रहा। इस कारण दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वहीं छोटे वाहन इधर उधर मार्ग से घूमकर निकलते रहे। इसको लेकर अफरातफरी का माहौल बना रहा।
मलिकपुर रेलवे ट्रक पर गोलाई में मरम्मत कार्य रेल कर्मचारियों ने रात 10 बजे फाटक बंद करके कार्य शुरू किया गया। इसके बाद गुरसहायगंज व फर्रुखाबाद मार्ग पर फाटक की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। दो पहिया व चार पहिया वाहन समधन से अनीभोज होते हुए मलिकपुर से मेन सड़क से होकर आवागमन करते रहे। वहीं, बड़े वाहनों के पहिए मंगलवार सुबह छह बजे तक थमे रहे। इसको लेकर यात्रियों में अफरातफरी रही। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद यातायात को बहाल कराया गया। क्रॉसिंग खुलते ही वाहनों को निकालने को लेकर करीब एक घंटा तक लोग परेशान रहे। इसके साथ ही भारी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया जा सका। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य से पहले रूट डायवर्जन की जानकारी पुलिस को दी गई थी।