फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अखिलेश ने ट्वीट कर स्वास्थ्य मंत्री पर दागे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कक्षा 10 की छात्रा रुचि गुप्ता की मौत के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री से सवालों की झड़ी लगा दी। साथ ही प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से मौत का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने ट्विटर हेंडल से स्वास्थ्य मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कटाक्ष किया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से पूछा कि प्रदेश में कितने मेडिकल कॉलेज सही जांच व इलाज के लिए उपलब्ध हैं। प्राइवेट हॉस्पिटलों पर नियंत्रण के लिए क्या किया जा रहा है। आक्सीजन प्लांट चालू हैं या बंद पड़े है। कितने लोग हॉस्पिटल के बाहर टेस्ट, एक्सरे के लिए भेजे जाते हैं। कैंसर जैसी बीमारी के लिए लोगों को कब तक बाहर जाना पड़ेगा। इसके अलावा स्वास्थ्य महकमे से जुड़े कई ज्वलंत सवाल पूर्व मुख्यमंत्री ने उठाए हैं।



विधायक पर सरकारी अस्पताल बंद कराने का आरोप

समाजवादी पार्टी के ट्विटर हेंडल पर विधायक अर्चना पांडेय पर 100 बेड के सरकारी अस्पताल को जानबूझ कर बंद करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि निजी अस्पतालों को मुनाफा पहुंचाया जा रहा है। इसी के चलते सरकार और पुलिस का उन्हें संरक्षण प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें